फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पुलिस ने नगरडीह गांव में छापेमारी कर आधे दर्जन फरार हत्यारोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की
नगरडीह गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्याकांड में शामिल आधे दर्जन फरार हत्यारोपियों के घर कुर्की जब्ती की। थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में थाना के सभी पुलिस अधिकारियों ने रविवार की दोपहर 1 बजे सुरक्षा बलों के साथ गांव पहुंचकर हत्यारोपियों जुल्मी पंजियारा, नंदू पंजियारा, दिलीप पंजियारा, रविंद्र पंजियारा, जगतराम पंजियारा एवं नवीन यादव के घर की कुर्क की।