खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित तहसील के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले में जानकारी परिजनों द्वारा शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे दी गई है।