ड्यूटी पर इश्क! उरई कोतवाली के कंट्रोल रूम का वीडियो वायरल, मुंशी निलंबित; पुलिस महकमे में फिर उठे अनुशासन पर सवाल
#jalaun #urai #क्राईमकन्ट्रोल #गलतीसेमिस्टेक #highlight #kingoforai #कन्नौज #ललितपुर #कानपुर #महोबा #ऊदल #रसिया #वायरल
सीसीटीवी में कैद कथित आपत्तिजनक हरकतों से मचा हड़कंप, विभागीय जांच शुरू; पुराने विवादित मामलों की भी तेज हुई चर्चा
उरई (जालौन)। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाला पुलिस विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। उरई कोतवाली के कंट्रोल रूम का एक कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में ड्यूटी के दौरान एक महिला आरक्षी और मुंशी अरविंद पटेल के बीच कथित अनुशासनहीन एवं आपत्तिजनक व्यवहार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुंशी अरविंद पटेल को निलंबित कर दिया, जबकि ट्रेनी महिला आरक्षी के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय की है, जब दोनों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगी थी। कंप्यूटर पर कार्य कर रहे मुंशी के पास महिला आरक्षी के पहुंचने और दोनों के बीच कथित आपत्तिजनक हरकतें कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विभाग हरकत में आया।
इस घटना ने पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन, कार्यस्थल की गरिमा और पेशेवर आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस महकमे में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि जनपद में पूर्व में भी पुलिसकर्मियों से जुड़े कई गंभीर आरोपों वाले मामले सामने आते रहे हैं। इनमें महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, दुष्कर्म के आरोप तथा कथित अवैध संबंधों से जुड़े प्रकरण भी शामिल रहे हैं। इनमें तत्कालीन निरीक्षक अरुण कुमार राय एवं महिला आरक्षी मीनाश्री शर्मा से जुड़ा विवाद, पुलिसकर्मी अभिषेक सचान पर लगे आरोप तथा सिपाही कर्मवीर से संबंधित मामला भी लंबे समय तक चर्चा में रहे। हालांकि इन मामलों में न्यायालय अथवा विभागीय स्तर पर कार्यवाही/विचारण लंबित है और अंतिम निर्णय आना शेष है।
वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि अनुशासन और कानून का पालन कराने वाले विभाग में आंतरिक जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Orai, Jalaun | Jun 25, 2026