सुरसंड में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, 21 हजार कलशों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सुरसंड। ऐतिहासिक दुर्गा पूजा को लेकर सुरसंड में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। नवरात्र के प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें करीब 21 हजार श्रद्धालु कलश लेकर शामिल होंगे। शोभायात्रा को लेकर पूजा समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवार को दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां भगवती के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में कुंवारी कन्याओं को विधिवत निमंत्रण दिया गया। इस दौरान पूजा के पूजक सह नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी सहित पूजा समिति के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
Sursand, Sitamarhi | Oct 7, 2026