भितरवार: बैलगडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही
बैलगडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहनों की औचक जांच के दौरान एक बोलेरो से लगभग 57 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जप्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत ₹600000 बताई जा रही है। एसडीओपी का कहना है क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।