राजपुर: राजपुर में तेज रफ्तार बाइक ने 12 वर्षीय किशोर को रौंदा, इकलौते चिराग की मौत से परिवार में कोहराम
Rajpur, Buxar | Oct 18, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर-दुल्फा मुख्य नहर पथ पर हरपुर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के झखुरियापुर गांव निवासी हीरालाल सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हिमांशु हरपुर गांव में अपनी मौसी के घर आया था।