पटना ग्रामीण: अनीसाबाद के एक लॉज से 12 जुआरी गिरफ्तार, शराब की खाली बोतलें, नकदी और चार पहिया वाहन बरामद
गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने अनीसाबाद के एक लॉज से मंगलवार को 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। शराब की खाली बोतल, 56 हजार रुपए कैश और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है। मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे सचिवालय डीएसपी-1 अन्नू कुमारी ने जानकारी दी है।