पटना ग्रामीण: 28 नवंबर को गांधी मैदान में लोजपा रामविलास पार्टी की भव्य रैली, एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया ऐलान
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामलिवास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना से दिल्ली रवाना हो गये। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को लोजपा रामविलास की पार्टी की गांधी मैदान में भव्य रैली होगी। जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनावी शंखनाद होगा।