पटना ग्रामीण: चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने 5 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, पटना ईस्ट एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
मंगलवार की दोपहर 1 बजे ईस्ट एसपी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पटना जिले में गृह भेदन की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 9 कांडों में इनकी संलिप्ता फिलहाल सामने आयी है। चित्रगुप्तनगर थाना ने कार्रवाई की है।