पटना ग्रामीण: हॉस्टल खोले जाने की मांग को लेकर पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी द्वार पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टलों को खोले जाने की मांग को लेकर छात्रों ने पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी द्वार के सामने मंगलवार की दोपहर 2 बजे जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के हित को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।