पटना ग्रामीण: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए तीन बिहारियों का पार्थिव शव पटना पहुंचा, वैशाली और मधेपुरा के थे मृतक
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए तीन बिहारियों का शव मंगलवार की सुबह 9:30 बजे पटना लाया गया। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के फ़हीम नासिर , मधेपुरा जिले के कलीम और मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है। जिला प्रशासन द्वारा तीनों शव को उनके गांव भेजा जा रहा है।