पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ज्ञान भवन में दो दिवसीय ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) का किया उद्घाटन
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे ज्ञान भवन में दो दिवसीय ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मेले का उद्घाटन किया है। उद्घाटन के मौके पर केन्द्रीय पर्यटन सह संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहे।