डुंडा: डुंडा विकासखंड के ग्राम पंचायत खट्टूखाल में वन अग्नि सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया
शुक्रवार को दोपहर 1 बजे खट्टूखाल गांव में ग्राम प्रधान सुनीता देवी अध्यक्षता में वन विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों का बताया कि हर गांव में वन पंचायत इसलिए बनाई जाती है, जिससे कि सामूहिक प्रयासों से जंगलों को आग से बचाने और वन्यजीवों का सरंक्षण किया जा सके।