पिंड्रा: चोलापुर और शिवपुर पुलिस ने 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
वाराणसी के चोलापुर और शिवपुर पुलिस ने अभियान के तहत क्षेत्र से फरार चल रहे 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोलापुर से 6 वारंटी और शिवपुर से 1 वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी की भय से फरार चल रहे थे। ऐसे में अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।