पिंड्रा: पिंडरा विधायक ने 70 से अधिक उम्र के 50 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया, आयोजन पीएचसी पर हुआ
पिंडरा प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर विधायक डॉ अवधेश सिंह ने 70 वर्ष से ऊपर के 50 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर उन्हें योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को दिया जायेगा, जिससे वह गंभीर बीमारियों का निःशुल्क ईलाज करवा सकेंगे।