पिंड्रा: शासन के आदेश के बाद वाराणसी खाद्य विभाग हुआ सख्त, खाने-पीने की दुकानों में लगेगा सीसीटीवी
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद खाने की दुकानों पर सफाई और सुरक्षा के मद्दे नज़र सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर वाराणसी खाद्य विभाग सख्त हो गया है। वाराणसी खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही वाराणसी जनपद में अभियान चलाकर खाने की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, इसके साथ ही दुकानों पर गंदगी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।