पिंड्रा: बाबतपुर के पास जेसीबी की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक, गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
वाराणसी के बाबतपुर - मंगारी मार्ग पर शुक्रवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के कार्य में लगे एक जेसीबी की चपेट में एक बाइक से जा रहे दो युवक आ गए। जेसीबी की चपेट में आने से दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, तो वही स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना देकर दोनो को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।