उदयपुर: उदयपुर वन क्षेत्र के कुशवामुड़ा में करंट से हथिनी की मौत के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
उदयपुर वन परिक्षेत्र के कुसवामुड़ा में 7 वर्षीय हथिनी की करंट से मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने खेत की फसल बचाने के लिए जानलेवा तरीके से बिजली का तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आने से हथिनी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए तार को डैम में फेंक दिया था।