मंडला: इमलीगोहान में पंचायत सचिव से मारपीट, सचिवों ने दो दिन में हड़ताल की चेतावनी दी
Mandla, Mandla | Apr 21, 2026 जिले के ग्राम पंचायत इमलीगोहान में पंचायत सचिव देवेंद्र कछवाहा के साथ 17 अप्रेल 2026 को हुई मारपीट के मामले में संबंधित मप्र पंचायत सचिव संगठन ने मंगलवार दो बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय जनपद सदस्य हरेन्द्र मसराम द्वारा सचिव के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई थी, जिसमें कार्यालय के अभिलेखों को भी नुकसान पहुंचा।