करकेली: करकेली से स्टेशन मार्ग की रेलवे पुलिया में भरा पानी, निकासी न होने से लोग परेशान
करकेली मुख्यालय क्षेत्र मे स्थित रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग के बीच बने रेलवे अंडरब्रिज पुलिया मे बरसात के पानी निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण आवागमन करने वाले लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आलम ये है कि पुलिया मे पानी भर जाने के कारण और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लोगो के लिए किसी सिरदर्द से कम नही है।