चेनारी: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में NH-19 स्थित टोल प्लाजा पर 66.50 लाख रुपये नकद के साथ तीन गिरफ्तार
सासाराम: 66.50 लाख रुपये नकद के साथ तीन गिरफ्तार रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में NH-19 स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की XUV-300 कार से 66 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। कार वाराणसी से कोलकाता जा रही थी। पुलिस ने कार सवार ज्योति कुमारी, पूनम कुमारी और चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है.