थरथरी: चंडी में 16 पूजा पंडालों पर रहेगी बिजली विभाग की नजर, अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई
चंडी में दुर्गापूजा के दौरान 16 जगहों पर सजने वाले पंडालों में बिजली कनेक्शन को लेकर विभाग सख्त है। सभी पूजा समितियों को अलग से अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति बिजली का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीन दिनों के कनेक्शन के लिए एक केवीए पर 1,878 रुपये, दो केवीए पर 2,806 रुपये, तीन केवीए पर 3,734 रुपये और चार केवीए पर 4662 रु