हरसूद: ग्राम झुम्मरखाली में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ समान कार्रवाई की मांग
ग्राम झुम्मरखाली में एक पक्षीय अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार कार्यालय हरसूद में एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार संगीता मेहतो को श्री यदुवंशम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सदस्यों ने सौंपा। जिसमें बताया कि ग्राम झुम्मरखाली में अतिक्रमण हटाने की एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है। एक ही व्यक्ति को लक्षित कर कार्रवाई की जा रही है।