गुना: सरकारी स्कूलों को बंद होने से बचाने के लिए गांव में पहुंची स्कूल बचाओ यात्रा, उमरी और आसपास के गांवों में निकाली गई
Guna, Guna | Apr 15, 2026 गुना जिले में सरकारी शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों को बंद होने से बचने के लिए स्कूल बचाओ संघर्ष से समिति का संघर्ष जारी है। 15 अप्रैल को समिति के लोगों ने कहा, पिछले दो-तीन दिनों से गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उमरी और आसपास के गांव फतेहपुर गणेशखेड़ा गोपालपुरा में यात्रा निकाली जा रही है। ग्रामीणों को सरकारी स्कूल बंद होने से बचाने जागरूक किया जा रहा है।