मेदनी चौकी थाना की पुलिस में हुसैना गांव से 23.4 L विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.जिसे गुरुवार अपराह्न 2 बजे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में हुसैना गांव के रहने वाले सत्यनारायण प्रसाद सिंह के पुत्र प्रशांत केतु को गिरफ्तार किया गया. मेदनी चौकी थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज किया गया है.