मेडिकल कॉलेज पर श्रेय लेने की राजनीति बंद करें अनुराग, कांग्रेस सरकार ने दी रफ्तार : डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा
हमीरपुर,
कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह हर बार हमीरपुर आने पर मेडिकल कॉलेज का श्रेय भाजपा और स्वयं को देने की कोशिश करते हैं, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।डॉ. वर्मा ने इससे पूर्व स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चित्र पर हिमालय अर्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी ।