खानपुर: खानपुर कस्बे में जय ब्रह्माणी नवयुवक मंडल द्वारा अनंत चतुर्दशी पर्व पर आज रात शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होगा
खानपुर कस्बे में जय ब्रह्माणी नवयुवक मंडल द्वारा अनंत चतुर्दशी पर्व पर आज रात शिव पार्वती विवाह का आयोजन होगा। नवयुवक मंडल के सदस्य ने आज शुक्रवार को सुबह 10:00 के लगभग बताया कि रात्रि 9:00 बजे महादेव जी की बारात खाकी जी महाराज से रवाना होगी जो कि बेंड बाजों के साथ अटरू रोड स्थित झांकी स्थल पर पहुंचेगी जहां पर शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया जाएगा ।