पातेपुर: दो माह की गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
पातेपुर के पिंडारा गांव में बीते दिनों 2 माह की गर्भवती महिला मुस्कान देवी की पीट पीट कर हत्या मामले में तीसीऔता पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष चांदनी सांवरिया ने बताया कि पुलिस ने सुरेंद्र पासवान एवं मनीष कुमार को पकड़ कर जेल भेज दिया है। तीन आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।