आज दिनांक 11.09.2026 को उप विकास आयुक्त, रोहतास डॉ. आकांक्षा आनंद द्वारा शिवसागर प्रखंड का निरीक्षण कर विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पोषण माह मेला का शुभारंभ करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, VB-GRAMG, आईसीडीएस, जीविका एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 05 लाभार्थियों को दखल-कब्जा दिलाने तथा 99 भूमिहीन लाभार्थियों के लिए भूमि बंदोबस्त का निर्देश दिया गया।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 15 में से 12 पंचायतों में WPU क्रियाशील पाया गया। शेष 03 पंचायतों में इसे शीघ्र चालू करने तथा नियमित रूप से User Charge Collection एवं Door-to-Door Waste Collection सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चिन्हित 24 स्थलों पर NOC जारी करने तथा जीर्ण-शीर्ण 62 केंद्रों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। VB-GRAMG के तहत 36,000 वृक्षारोपण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा पाया गया। वहीं मानव दिवस सृजन की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#Aanganwadi
#rohtasdistrict
Patna, Bihar | Sep 11, 2026