राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत आज दिनांक 11.09.2026 को उप विकास आयुक्त, रोहतास डॉ. आकांक्षा आनंद द्वारा शिवसागर प्रखंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा स्थानीय अनाज एवं खाद्य सामग्रियों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों एवं रचनात्मक कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम में अन्नप्राशन एवं गोद भराई का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के संतुलित आहार और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त महोदया ने कहा कि पोषण स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला है।
उन्होंने आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषण माह के दौरान जन-जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं बच्चों तक पोषण संबंधी सही जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#Aanganwadi
#rohtasdistrict
2 views | Patna, Bihar | Sep 11, 2026