जोल: वन विभाग की टीम पहुंची अम्बोटू के जंगल, पुलिस को सौंपी अवैध कटान की शिकायत
क्षेत्र के अम्बोटू के सरकारी जंगल में हुए अवैध कटान के मामले की खबर मीडिया में आने के बाद मंगलवार को वन रक्षक सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दो पेड़ कटे हुए पाए, जिसकी शिकायत पुलिस को सौंप दी है।रेंज ऑफिसर अविनाश कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर जल्द टीम गठित कर पूरे जंगल की जाँच की जाएगी, ताकि पता चल सके कि कितने खैर के पेड़ कटे हैं।