जोल: सूरी में पेड़ कटान के दौरान एक मजदूर की हुई मौत, 5 घायल
सूरी गांव में पेड़ कटान के दौरान रस्सी टूटने से 67 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। जबकि 5 मजदूर घायल हुए हैं।मृतक की पहचान पुंजू लाल पुत्र प्रेम लाल निवासी कुवरा तहसील भरमौर जिला चम्बा के रूप में हुई है। सूरी में ठेकेदार रमेश चंद की लकड़ी का कटान चला हुआ था। जिसमें अनिल कुमार, बृज लाल, मनी राम, धनिया राम व मनोज कुमार कार्य करते समय घायल हुए हैं।