जोल: क्यारियां गांव में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
उप तहसील जोल के तहत शुक्रवार को क्यारियां गांव में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश होमगार्ड डिवीजन के कंपनी कमांडर हंसराज की अगुवाई में आपदा की परिभाषा आपदा के प्रकार व आपदा के दौरान बचाव के विभिन्न तरीकों के बारे में प्रयोगात्मक जानकारी दी गई।