जोल: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से नीतीश खन्ना भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से नीतीश खन्ना को भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। नीतीश खन्ना लंबे समय से भाजपा युवा मोर्चा से जुड़कर पार्टी के लिए कार्य कर रहे है। नीतीश खन्ना ने बुधवार को अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।