जोल: बौल बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाहन चालकों को किया जागरूक
बौल बाजार में सोमवार को स्कूली छात्रों द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को नाटक द्वारा हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, मोबाईल फोन को लेकर भी जागरूक किया गया।