गोबिंदपुर राजनगर: JPSC पेपर लीक मामले में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, राजनगर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
JPSC पेपर लीक मामले को लेकर रांची में आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद का असर सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में भी देखने को मिला। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजनगर के सिदो-कान्हू चौक पर सरायकेला जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के