उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित पारंपरिक कंस वध मेले में इस बार एक झांकी चर्चा और विवाद का विषय बन गई। मथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा प्रस्तुत झांकी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दर्शाया गया।
झांकी में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस के रूप में दिखाए गए धीरेंद्र शास्त्री का वध प्रदर्शित किया गया। इस प्रस्तुति को लेकर विवाद सामने आया है।
धार्मिक आयोजन में एक समकालीन कथावाचक को पौराणिक पात्र कंस के रूप में दिखाए जाने से नई बहस छिड़ गई है। हालांकि, आयोजन समिति और धीरेंद्र शास्त्री की ओर से इस विवाद पर आधिकारिक प्रतिक्रिया की पुष्टि अभी नहीं हुई है।.
.
.
.
.
#Mathura #KansVadhMela #DhirendraShastri #BageshwarDham
Fatehabad, Agra | Nov 22, 2026