उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अभिनव विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया था। पहला स्कूल सैफई में बनाया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इन विद्यालयों का विकास होने के बजाय उनकी स्थिति और खराब हो गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि "दस साल की सरकार ने स्कूल का सत्यानाश कर दिया।" अखिलेश यादव ने सैफई के प्रति सरकार के कथित रवैये पर भी नाराजगी जताई।
सपा प्रमुख ने कहा कि जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में जिन स्कूलों को बंद कर दिया गया है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा।
.
.
.
.
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #Lucknow #Saifai
Fatehabad, Agra | Nov 22, 2026