आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनौतियों का सामना करने को लेकर अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे कई बार लोग चुनौतियों के बारे में पूछते हैं, मैं उनसे कहता हूं कि मेरे स्वभाव में ही यह है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता।"
उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए। मुश्किल परिस्थितियों में हार मानने के बजाय दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में चुनौतियों को अवसर के रूप में देखने और निरंतर प्रयास करते रहने पर जोर दिया।
.
.
.
.
#PMModi #NarendraModi #IITKharagpur #PlatinumJubilee #PMModiSpeech
Fatehabad, Agra | Nov 22, 2026