बड़ौत: गांगनौली के जंगल में 4 किसानों के नलकूपों से करीब ₹25,000 कीमत का सामान चोरी
Baraut, Bagpat | Jun 14, 2025 गांगनौली में टीकरी पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात गांगनौली निवासी किसान राजीव पुत्र जयपाल, प्रवेन्द्र पुत्र हरबीर, टीकरी निवासी नीरज पुत्र मेघनाथ, अनिल पुत्र सोमनाथ के नलकूपों के ताले खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने नलकूप में तोड़ फोड़ कर किट, स्टार्टर, आपरेटर, कट-आउट, केबिल, टॉर्च आदि चोरी कर लिया।