बड़ौत: बड़ावद निवासी युवक से मारपीट और गोली मारकर घायल करने के मामले में बड़ावद व गुराना से 2 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 14, 2025 बिनौली थाने पर बड़ावद निवासी विनय ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि रितिक, नितीश निवासी बड़ावद व सौरभ निवासी गुराना ने उसके बेटे सचिन के साथ मारपीट की व आरोपी रितिक ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से गोली मार दी। जिससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नीतीश निवासी बड़ावद व सौरभ निवासी गुराना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।