बड़ौत: तमेलागढ़ी गांव में आयोजित सम्मान समारोह में सरकारी नौकरी पाने वाले एवं खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Baraut, Bagpat | Jun 14, 2025 तमेलागढ़ी गांव में शनिवार को भाजपा जिला मंत्री अमित चौधरी के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे गांव में सरकारी नौकरी पाने वाले 10 बच्चों, खिलाड़ियों एवं मेधावी छात्र छात्राओं को ट्राफी देकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा ने कहा कि आज युवा वर्ग सरकारी नौकरियों में अच्छा सम्मान पा रहा है।