बड़ौत: दोघट थाने पर समाधान दिवस में एडीओ बिनौली व इंस्पेक्टर ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश
Baraut, Bagpat | Jun 14, 2025 दोघट थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर एडीओ बिनौली रामबीर सिंह व दोघट इंस्पेक्टर बच्चूसिंह ने फरियादियों की जन समस्याएं सुनी तथा संबंधित कर्मचारी से समाधान कराने के निर्देश दिए। थाने पर जमीन सम्बंधित 3 समस्याएं आई। इदरीशपुर गांव में दीवार, तमेलागढ़ी गांव में खेत, बामनौली गांव में जमीन पर मकान बनाने की 3 शिकायत आई, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हो पाया।