बरेली: इन्वर्टिस के हॉस्टल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
इन्वर्टिस के हॉस्टल में जनपद औरैया थाना दिबियापुर के रहने वाले अभिषेक नाम के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है।