बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटा कायस्थान में एक व्यक्ति की जमीन पर दबंग कर रहे हैं कब्जा, एसएसपी से की गई शिकायत
सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटा कास्थान के रहने वाले असलम ने एसएसपी बरेली को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया उसकी जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की ,लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की ।