बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अटल सेतु के पास तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से स्कूटी में मारी टक्कर, युवक हुआ घायल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अटल सेतु के पास तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजन इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।