बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अभय राजपुर के छात्र के साथ विशाल मेगा मार्ट के पास दबंगों ने की मारपीट
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अभय राजपुर के रहने वाले छात्र प्रशांत ने बताया विशाल मेगा मार्ट के पास कोचिंग पढ़ने आया था ।तभी 4 से 5 दबंगों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया ।आपको बता दें घायल छात्र ने इस पूरे मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से की ।वहीं थाना पुलिस ने समय दोपहर लगभग 3:00 बजे घायल छात्र को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेज दिया।