सारठ: मंझली-मेटरिया के राशन दुकान में अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी
Sarath, Deoghar | Oct 23, 2026 मंझली मेटरिया के विजय भोक्ता के राशन दुकान में हुई चोरी के मामले में शुक्रवार शाम 4 बजे पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की छानबीन की। सारठ-चितरा, बीरमाटी पथ पर सड़क किनारे के दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने छत का एल्बेस्टर उखाड़कर ₹6,600 नगद व 4000 के समानों की चोरी कर ली है। दुकानदार का अज्ञात चोरों पर कार्रवाई की मांग पर पुलिस जल्द उद्भेदन की बात कह रही है।