आबू रोड: आबूरोड नगरपालिका के तत्कालीन ईओ रामकिशोर को कचरा पात्र खरीद मामले में निलंबित किया गया, आदेश जारी
आबूरोड नगर पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) रामकिशोर को स्वायत्त शासन विभाग ने निलंबित कर दिया है। वर्तमान में रामकिशोर नगर पालिका पीपाड़ सिटी में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।जानकारी के अनुसार आबूरोड नगर पालिका में कचरा पात्र (डस्टबिन) खरीद में कथित अनियमितता के मामले में विभागीय जांच के बाद उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई