रामनवमी के अवसर पर गंगापुर सिटी शहर में राम जन्मोत्सव समिति की ओर से भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। शोभायात्रा में सजी सजीव झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया।